शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

वो लोग जो असफल होते हैं प्रेम में

Courtsey: Google.com
वो लोग जो असफल होते हैं प्रेम में 
अकसर कवितायेँ लिखा करते हैं 
रेत पर घरौंदे बनाते हैं 
तितलियों का पीछा करते हैं 
ओंस इ बूंदों ओ पिने की कोशिश करते हैं 
तारे गिना करते हैं 
समुन्दर की लहरों पर कागज़ के नाव तैराया करते हैं 
सुनसान पर टहला करते हैं 
मातम मानते हैं 
दर्द भरे नगमे गाते हैं 
बेवफाई की कहानियाँ पढते हैं 
और इन सब से थकने के बाद 
वे फिर से प्रेम करते हैं 
और असफल हो जाते हैं 

ब्रजेश कुमार सिंह "अराहान"
10 Aug 2012 

3 टिप्‍पणियां:

ANULATA RAJ NAIR ने कहा…

सच !!!!!और इस तरह सृजन चलता रहता है....

बहुत खूब...
अनु

Admin ने कहा…

Shukriya Anu Jee

Amit Pamasi (अमित पमासी) ने कहा…

nice one......heart touching...