मंगलवार, 18 मार्च 2014

स्याह अँधेरी हैं रातें

स्याह अँधेरी हैं रातें
मिल जाए कहीं आफताब कोई

थाम के जिसका हाथ हम आगे बढ़ सके
मिल जाए ऐसा अहबाब कोई

एक शब डाल दो झोली में मेरी वस्ल की
पलकों से हम बुन लें ख्वाब कोई

मुद्दतें हुयी आँखें उनसे मिली नहीं
एक पल के लिए उसके चेहरे से हटा दे हिजाब कोई

आग ठंडी से पड़ने लगी है दिल के अंजुमन में
अपने होठों से पिला दे तेज़ाब कोई

हम सारी उम्र बिता देंगे उनके इन्तजार में अराहान
बस एक बार वो दे दे मेरे खतों का जवाब कोई

अराहान

कोई टिप्पणी नहीं: